God Quotes Thoughts Status in Hindi – भगवान पर अनमोल वचन हिंदी में
“God quotes thoughts status in hindi” भगवान पर 200 सर्वश्रेष्ठ विचार और वह भी हिन्दी भाषा में । परमात्मा के प्रति हमारा यकिन बताने के लिये एवं God quotes thoughts status Images हम यहाँ आपके सामने लेकर आये है। इन सर्वश्रेष्ठ विचार के द्वारा आप परमात्मा के प्रति अपनी भक्ति का लोगों के मन पर असर डाल सकते हैं।
परमात्मा से कुछ माँगने पर न मिले तो उदास मत होना क्योकि परमात्मा वह नही देते जो तुमको पसंद हो बल्कि वह देते हैं जो तुम्हारे लिए बेहतर हो।
परमेश्वर कहते है निराश न हो मैं तेरे साथ हूँ सामने नहीं आसपास हूँ, नैनों को बंद कर और ह्रदय से स्मरण कर मैं कोई और नहीं तेरा भरोसा हूँ।

परमात्मा पर तुम तभी यकिन कर सकते हैं, जब तुम स्वयं पर यकीन हो, क्योकि परमात्मा बाहर नही तुम्हारे भीतर ही हैं।
ईश्वर ने हमें मष्तिष्क और शख़्सियत में असीमित क्षमताएं और शक्तियां दी हैं। परमात्मा की उपासना हमारी क्षमताएं और शक्तियां का विकास करने में हमारी मदद करती है।
परमेश्वर चाहते है कि हम लोगों की मदद करें, मगर यह उम्मीद मत रखना कि सामने वाला तुम्हारी मदद करेगा। पर हां परमेश्वर उन राहों में तुम्हारी मदद करते हैं, जिन राहों पर आप कमजोर और हताश हो जाते हैं।
लोग हर रोज ईश्वर को महसूस करते हैं पर पहचानते नहीं।
परमात्मा को समझना आसान है लेकिन जैसे ही हम परमात्मा व्याख्या करते हैं परमात्मा हमारी समझ से बाहर हो जाते हैं।
परमेश्वर को देखा नहीं जा सकता, पर महसूस हर जगह किया जा सकता है।
God quotes thoughts status in Hindi Bhagwan Status
डरता हूं मैं ईश्वर से और उससे भी डरता हूं जो ईश्वर से डरता है।
परमात्मा एक है और उस परमात्मा को इंसानों की एकता पसंद है।
भगवान की मौजूदगी के लिए बुद्धि से प्रमाण नहीं मिल सकता, क्योंकि भगवान बुद्धि से परे है।
इंसान परमेश्वर की सबसे उत्कृष्ट रचना है।

परमात्मा की सत्ता असीम है, लेकिन हमारी भक्ति कमजोर है।
भगवान हमेशा से दयालू है। जो विनम्र हृदय से भगवान से मदद मांगता है, भगवान उसकी मदद जरूर करते है।
जो ईश्वर की सत्ता में अटूट विश्वास रखता है, उसके सारे कार्य बिना भी उनके संपूर्ण हो जाते है।
परमेश्वर तो एक ही है, पर परमेश्वर की भक्ति के रूप अनेक।
सच्ची मोहब्बत और ख़ुदा एक जैसे होते हैं, जब यह दोनों किसी को मिल जाते हैं, तो फिर कोई ख्वाहिश बाकी नहीं रह जाती।
जो इंसान अपने जीवन में सच्चाई की राह पर चलता हैं, ईश्वर उसके रास्ते की सारी परेशानियां दूर कर देते हैं।
मिटाने से नहीं मिटते ये तकदीर के लेख, अच्छे कर्म करते चल, फिर उसकी महिमा देख।

Best God Status
स्वर्ग और नर्क केवल हमारे दिमाग की उपज हैं, इंसान अपने कर्मो का फल इसी धरती पर भोगता हैं।
सौ साल की जिंदगी नहीं चाहिए भगवान, चंद लम्हे दे दो लेकिन हो बेमिसाल।
फुर्सत नहीं है इंसान को कि कुछ पल याद करें भगवान को, ख्वाहिशें रखता स्वर्ग की लेकिन पहुंच जाता शमशान को।
ईश्वर से नहीं करोगे तो भी कोई बात नहीं लेकिन अपने द्वारा किए जाने वाले कर्मों से जरूर डरना, क्योंकि कर्मों के फल तो श्रीराम और श्रीकृष्ण को भी भोगने पड़े।
कर्म में यकीन करना, स्वयं पर यकीन करना और स्वयं पर यकीन करना भगवान पर यकीन करना होता हैं।
मां-बाप की सेवा ईश्वर की उपासना के समान हैं।
अपनी औकात में रहना ऐ जन्नत हम तेरे मोहताज नहीं। हम तो महादेव के चरणों में रहते हैं वहां तेरी कोई औकात नहीं।
भगवान पर अनमोल वचन हिंदी में God quotes thoughts status
परमात्मा का आहार अहंकार हैं इसलिए अहंकार से बच के रहना।
ईश्वर इतना निर्दयी और इतना निर्झरी तो नहीं हो सकता, जो इंसान और इंसान के बीच ऊँच और नीच का भेद करे।
भगवान जब इंसान का इम्तिहान लेते हैं, तब वो इंसान का और अधिक सामर्थ्य भी बढ़ा देते हैं, ताकि वो अधिक समझदारी और अधिक शक्ति के साथ आगे बढे।
अगर तुम्हारे पास केवल भगवान हैं तो तुम्हारे पास वो सब कुछ हैं जो आपको चाहिए।
500 Best Inspirational Motivational Suvichar in Hindi | मोटिवेशनल सुविचार जो जिंदगी बदल दें
हम ईश्वर के अंश है जिसको भी यह बात समझ में आ जाती है, उसके लिए कोई भी कार्य संभव नहीं रह जाता।
किस बात का गुरुर करूं ऐ भगवान आज मिट्टी के ऊपर हूं और कल मिट्टी के अंदर।
कहते है जीवन की रेल का आखरी स्टेशन ईश्वर का घर है, इसलिये ऐ मुसाफिर अच्छे कर्म कर।
आलसी लोगों ने भगवान से “कल” नाम का एक दिन बनाने की गुजारिश की होगी।
कर्म की जमीन पर फल के लिए श्रम तो तुम्हें ही करना ही पड़ेगा, ईश्वर तो केवल रेखाएं खींचते हैं रंग तो तुम्हें ही भरना पड़ेगा।
जो प्रमेश्वर के सामने झूकता है, वो सबको अच्छा लगता है, मगर जो सबके सामने झूकता है, वो प्रमेश्वर को पसंद हैं।
आपकी मेहर पर शक नहीं है मुझे ऐ प्रमेश्वर शक तो ये है कि, मैं आपकी मेहर के लायक हूँ या नहीं।
परमात्मा ने हमें ये हाथ केवल प्रार्थना के लिए ही नहीं बल्कि मेहनत करने के लिये भी दिए है, केवल हाथों को जोड़े रखने से कुछ नही मिलने वाला, हमें इनका इस्तेमाल मेहनत करने में करना होगा।
मैंने जो कुछ खोया वो मेरी नादानी है और मैंने जो कुछ पाया वो मेरे ईश्वर की महेरबानी हैं।

God Message In Hindi
अगर आपकी बंदगी ना होती तो से मेरे खुदा ये जिंदगी, जिंदगी ना होती।
हे परमात्मा… तेरे दर पे आने से पहले मैं बड़ा कमजोर होता हूँ, तेरी चौखट को छूते ही, मैं कुछ और होता हूँ।
परमेश्वर से डरिये, बाकी के डर तो स्वयं ही दूर हो जायेंगे।
बहुत खो चुका हूँ अब खोने की ताक़त मुझमे नहीं, या रब ये जो कुछ लोग मेरे हैं उन्हें मेरा ही रहने दो।
श्रद्धा का मतलब है आत्मविश्वास, और आत्मविश्वास का मतलब हैं ईश्वर में विश्वास।
कौन कहता है कि ईश्वर दिखाई नहीं देते, बस एक प्रमेश्वर ही तो दिखाई देते है, जब और कोई दिखाई नहीं देता।
ईश्वर बड़े-बड़े साम्राज्यों से ऊब जाते है, लेकिन छोटे-छोटे पुष्पों से कभी रुष्ठ नहीं होते।
Motivational god quotes thoughts status in Hindi भगवान पर सर्वश्रेष्ठ उद्धरण, सुविचार एवं अनमोल वचन
भगवान ने हर व्यक्ति को एक जैसा बनाया है। फर्क सिर्फ हमारे दिमाग के अंदर है।
ईश्वर कभी भी मूर्तियो में नहीं होते है, उनकी अनुभूति ही हमारा ईश्वर है। और हमारी आत्मा ईश्वर का मंदिर है।
भगवान अपने बच्चों से चार अनुरोध करते है –(1) जितना उत्तम कर सको उतना करो, (2)जहाँ हो वहाँ करो, (3)जो आपके पास उपलब्ध हो उससे करो, (4)और अभी करो।
कर्म में भरोसा करना, खुद पर भरोसा करना और खुद पर भरोसा करना परमात्मा पर भरोसा करना होता हैं।
परमात्मा से बढ़कर कोई दोस्त हो ही नहीं सकता।
खुद पर घमंड मत कर ऐ बन्दे तेरे और मेरे जैसे कितनो को प्रमेश्वर ने मिट्टी से बनाकर मिट्टी में मिला दिया।
परम पिता परमेश्वर से जुड़ने का सबसे उत्तम मार्ग ध्यान और प्रार्थना हैं।

भगवान वो नहीं है, जो हमारे मन की मनोकामनाओं को पूरा करता है। बल्कि भगवान वो है, जो हमारे मन से मनोकामनाओं का नाश करता है।
जिस प्रकार किसान जैसे बीज होता है वैसी ही फसल उसको मिलती है, ठीक उसी प्रकार हम जैसे कर्म करते भगवान वैसे ही फल हमें देते हैं।
भगवान तो एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं। वो सभी का निर्माता है और वो खुद इंसान का रूप भी लेते है।
परमात्मा की शक्ति हर समय हमारे साथ है; मन, इंद्रियों, सांस लेने, भावनाओं के माध्यम से, और लगातार हमारे द्वारा किए जाने वाले सभी कर्मों को एक साधन के रूप में कर रही है।
ईश्वर से रुष्ठ कभी मत होना, दुनिया से आशा कभी मत किजिए, कर्म क्षेत्र पर फल के लिए परिश्रम तो सभी को करना ही पड़ता है।
ईश्वर हमें केवल लकीरें देता है, रंग तो हमें ही निखारने पड़ते है।
ईश्वर हमें न दिखाई देने वाले मां-बाप है, और मां-बाप दिखाई देने वाले ईश्वर है।
100 Dog Quotes Status Thoughts in hindi | डॉग कोट्स स्टेटस थॉट्स हिंदी में
औरों के साथ वैसे ही उदार बनो, जैसे भगवान ने तुम्हारे साथ है।
परमात्मा से कुछ मांगने पर न मिले तो उनसे रुष्ठ ना होना, क्यूंकि परमात्मा वह नहीं देता जो आपको अच्छा लगता है, बल्कि वह देता है जो आपके लिए अच्छा है।
हर बच्चा इसी सन्देश के साथ जन्म लेता है कि परमेश्वर अभी तक इंसानों से हतोत्साहित नहीं हुआ है।
विश्वास (ईश्वर के प्रति विश्वास) वो पक्षी है जो सवेरे अँधेरा होने पर भी प्रकाश को महसूस करता है।
ईश्वर का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। हर कोई सही दिशा में उच्चतम प्रयास कर के देवत्त को प्राप्त कर सकता है।
भरोसे के साथ आप आगे बढ़ना शुरू करें, परमात्मा आपके लिए राहें खुद बना देंगे।
जीवन में दुःख और पीड़ा को दूर करने का एकमात्र तरीका है, कि इस सत्य को स्वीकार कर लो कि, हमारा कुछ नहीं है, हमारा कुछ नहीं था, हमारा कुछ नहीं रहेगा।
प्राकृति से प्रेम करना परमात्मा से प्रेम करने के बराबर होता हैं, यही परमात्मा का सच्चा स्वरूप हैं।
यह संसार भरोसा तोड़ सकता है, लेकिन वो परमात्मा संसार बनाने वाला कभी भरोसा नही छोड़ता।
जब भी तुमसे कोई वस्तु छिन जाये तो समझ जाओ ईश्वर आपको पहले से, कुछ अच्छा देना चाहते है।
हमारे भीतर जो मन है का झूकना बहुत जरूरी है, केवल शिश झूकाने से ईश्वर नहीं मिलते।
अगर तुम यह मानते है कि तुम्हारे अंदर परमात्मा का अंश है, तो तुम किसी भी असम्भव काम को कर सकते हैं।
जैसे घर के अंदर अगरबत्ती जलाने से पुरा घर सुगंध से भर जाता है, ठीक उसी प्रकार परमेश्वर का नाम जपते रहने से हमारा पुरा जीवन सुगंधमय हो जाता है।
god quotes thoughts status on God Trust in Hindi
इस संसार से जिसे छूटना है, उसे कोई बांध नहीं सकता। और जिसे इस संसार से बंधना है, उसे परमात्मा भी नहीं छुड़ा सकते।
ईश्वर का वादा तो रात में चमकते तारों की तरह हैं, रात जितनी काली होगी, तारें उतना ही तेज और ज्यादा चमकेगें।
ईश्वर का भक्त होने का अर्थ यह नहीं कि तुम कभी गिरेंगे नहीं, पर जब तुम गिरेंगे तो ईश्वर तुमको स्वयं संभाल लेंगे।
भगवान में आस्था का अर्थ यह मानना नहीं है कि भगवान आपके लिए सही करेंगे, बल्कि यह है की भगवान जो करेंगे वह आपके सही होगा।

जब तक तुम खुद पर भरोसा नहीं करते, तब तक तुम भगवान पर भी भरोसा नहीं कर सकते हैं।
प्रार्थना एवं ध्यान मानव के लिए बहुत जरूरी है। प्रार्थना में ईश्वर मानव बात सुनते है, और ध्यान में मानव ईश्वर की बात सुनता है।
समय बुरा है, पर साथ तेरा है, ये समय भी निकल जाएगा, ये भरोसा मेरा है।
आखरी वक्त में माया साथ नहीं देती, साथ देती है तो सिर्फ भगवान की भक्ति।
परमेश्वर आपकी दुआओं को तब भी समझता है, जब आपके पास उन्हें कहने के लिए शब्द नहीं होते।
भगवान से भय नहीं है तो चलेगा लेकिन कर्मों से भय जरूर रखना, क्योंकि किये हुए कर्मों का फल तो भगवान को भी भोगना पड़ता है।
God quotes thoughts status Images भगवान पर विचार
परमात्मा कहते है हतास न हो मैं तेरे साथ हूँ सामने नहीं आसपास हूँ, आंखों को बंद कर और हृदय से याद कर मैं कोई ओर नहीं तेरा भरोसा हूँ।
भरोसा रखो जब भी परमात्मा देगा, बेहतर नहीं बेहतरीन देगा।
जब तुम ठोकर खाकर भी ना गिरो, तो समझ लेना तुम्हारा हाथ परमात्मा थाम रखा है।
किसी को भय है कि ईश्वर देख रहे है, और किसी को विश्वास है कि ईश्वर देख रहे है।
कभी इस उलझन में ना पड़ना कि ईश्वर है या नहीं, कभी ये उलझन आ भी जाए तो स्वयं के भीतर भी देख लेना कि इंसान है या नहीं।
परमेश्वर हमेशा किसी का साथ नहीं देता, बस आपके प्रिय जनों को ज्ञान का अकूत भंडार देता है, वह ज्ञान भंडार उसके जीवन को बहुत ही खूबसूरत बना देता है।

ज्ञान ईश्वर का दिया हुआ एक बहुमूल्य उपहार है यह जिस व्यक्ति को मिलता है वह अपने जीवन को देवतुल्य बना लेता है।
जीवन बीत गया चाबी खोजने में जबकि दरवाजा ही नहीं था ईश्वर के घर में।
भगवान कहते हैं जो इंसान खुद के लिए जीता है, वह एक दिन जरूर मरता है, मगर जो समाज के लिए जीता है, वह हमेशा याद किया जाता है।
200 Motivational Chanakya Quotes in Hindi
भगवान और गुरुदेव हमेशा व्यक्ति के आसपास ही होते हैं, क्योंकि ये दोनों अपने प्रिय जनों को कभी अकेला नहीं छोड़ते।
ईश्वर को कभी खोजना ही है तो गहरी सांस लें, ने बंद कर हिरदे में ढूंढ लेना। ।
मैंने तोड़ दी वह माला यह कहकर कि गिनकर क्यूं नाम लूँ उसका जो देता है बिना बेहिसाब।
जहां प्रेम होता हैं वही दरिया बहता है, ये प्रेम ही तो है जो हम आपको हमेशा याद करते हैं, प्रेम परमात्मा देन है अतः प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं।
परमात्मा सत्य है और प्रकाश इसकी छाया है।
भगवान का भरोसा बहुत बड़ी ताकत है और इस ताकत से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इंसान को जितना प्रेम जर, जोरू और जमीन से है, इतना प्रेम ईश्वर से हो जाए तो निसंदेह यह पृथ्वी स्वर्ग बन जाएगी।
जैसे दूध में घी, फूल में सुगंध दिखाई नहीं देते, हमें दूसरे की भलाई और अपनी बुराई दिखाई नहीं देती, बीज में वृक्ष, तन में होने वाली कष्ट दिखाई नहीं देते, वैसे ही सर्व विद्दमान रहने वाले ईश्वर भी दिखाई नहीं देता।

Bhagwan god quotes thoughts Status हिंदी मे
मेरे और ईश्वर के बीच बहुत ही ख़ूबसूरत रिश्ता हैं, मैं ज्यादा की उम्मीद नहीं करता और वो उम्मीद से ज्यादा देते है।
ईश्वर में विश्वास रखें, लेकिन अपनी तैयारी पूरी रखें
जो कुछ है तेरे मन में, उसको सब खबर है, तेरी हर हलचल पर उसकी बड़ी नज़र है।सच्चा प्रेम और परमेश्वर एक जैसे ही होते हैं, जिनकी बातें तो सभी करते हैं लेकिन महसूस बहुत ही कम व्यक्ति करते है।
दुःख और पीड़ा चाहे जितनी बड़ी हो, पर ईश्वर से तो बड़ी नहीं है।
दो ईश्वर हर एक व्यक्ति को नसीब होते है, जिन्हें हम “माता-पिता” कहते है।परमेश्वर ने हमें जीवन का अनमोल उपहार दिया है, अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपनी जिंदगी को अच्छी तरह से जीने का उपहार दें।
मौन प्रार्थनाएँ जल्दी पहुँचती हैं ईश्वर तक क्योकि शब्दों के बोझ से मुक्त होती हैं।

Best God quotes thoughts Status इन हिंदी
जब परमात्मा इंसान की परीक्षा लेते हैं तब वो इंसान का सामर्थ्य भी बढ़ा देते हैं ताकि वो और अधिक ताकतवर और बुद्धिमान बनें।
अगर तुम्हारी पीड़ा एक जहाज जितनी विशाल है तो यह याद रखना कि ईश्वर की कृपा सागर जितनी विराट हैं।
रात को नींद आने से पहले आप सब को माफ कर दो, यकीन मानिए आपके जागने से पहले ईश्वर आपको माफ कर देंगें।
मुझेको कौन याद करेगा इस मतलब भरे संसार में हे ईश्वर, बिना मतलब के तो लोग आपको भी याद नहीं करते।
हे परमात्मा ! मेरी विनती को ऐसे स्वीकार करो कि जब-जब मेरा शिश झुके मुझसे जुड़े सभी व्यक्तियों के दुख-तकलीफ दूर हो जाये।
हे ईश्वर ! और भी खूबसूरत हो गई ये राहें, जबसे तुम हमराह बने हो।
जो परमात्मा को पा लेता है, वो शांतचित्त हो जाता है।
जहाज चाहे किसी भी दिशा में जाए, लेकिन कम्पास की सूई उत्तर दिशा की तरफ रहती है। ठीक इसी प्रकार इंसान को भी कर्म करते हुए अपना चित परमात्मा में लगाए रखना चाहिए।
यदि तुम्हारे पास केवल ईश्वर हैं तो तुम्हारे पास वो सब हैं जिसकी तुम्हें जरूरत है।
जो व्यक्ति जीवन में सच्चाई की राह पर चलता हैं, उसका सफ़र परमेश्वर के पास आकर ही समाप्त होता हैं।